बदायूं: ननाखेड़ा उर्स में सिपाहियों पर हमला करने वाले पांच लोगों को उझानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव में उर्स लगता है। सिपाही नवनीत वर्मा व लक्ष्मण सिंह रात्रि गश्त कर रहे थे। कि तभी ननाखेड़ा उर्स में कुछ लोग वहां खड़ी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। कि तभी दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोका। तो दोनों सिपाहियों पर 10 लोगों ने हमला कर दिया और फिर दोनों सिपाहियों को मारपीट कर घायल कर दिया।