गाज़ियाबाद: मोदीनगर में बर्थडे पार्टी में वेटर बनकर घर में घुसा चोर, नगदी और जेवर लेकर फरार होने से पहले पकड़ा गया
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक घर में चल रही बर्थडे पार्टी में वेटर बनकर घुसे एक चोरी ने बीते रविवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया लेकिन चोर फरार होने से पहले ही पकड़ लिया गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोमवार दोपहर करीब 1 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।