पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन का निरीक्षण डीएम अंशुल कुमार ने किया, दिए कई निर्देश
पूर्णिया रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन का बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे डीएम अंशुल कुमार ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम अंशुल कुमार ने रेड क्रॉस सोसाइटी में काम करने वाले कर्मियों से रेड क्रॉस में होने वाली समस्याएं और सुविधा से जुड़ी जानकारी ली और निश्चित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने का निर्देश दिया.रेड क्रॉस के पदाधिकारियों और संबंधित कर्मी मौजूद रहे.