पीलीबंगा: तेज आवाज में डेक स्पीकर बजाने पर पीलीबंगा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मंडी पीलीबंगा में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक स्पीकर बजाने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरएनसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसआई राजेंद्र कुमार ने आरोपी अवतार सिंह निवासी प्रेमपुरा को सार्वजनिक स्थान पर डेक स्पीकर बजाते हुए पकड़ा है।