चाइनीज मांझे की बिक्री पर बरेली पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बेच रहे थे अधोमानक/प्रतिबंधित मांझा, किला पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना किला क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अधोमानक/प्रतिबंधित चाइनीज मांझा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के बावजूद आरोपी इसकी बिक्री कर रहे थे। सूचना के आधार पर थाना किला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से मांझा बरामद किया।
मामले में सीओ सिटी-2 बरेली नितिन कुमार ने पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी।
#Bareilly #BareillyPolice #ChineseManjha #ChineseManjhaBan #KilaPolice #BareillyNews #PoliceAction #चाइनीजमांझा #बरेलीपुलिस #बरेलीन्यूज़