सिकंदराराऊ: वाजिदपुर के बाजार में युवक के फंदा डालकर बेरहमी से की मारपीट, पेशाब करने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल
एक गांव निवासी युवक वाजिदपुर के बाजार गया था। वहां पहले से मौजूद चार-पांच दबंगों ने उसे पकड़ लिया और लोहे की रॉड और सरिया से मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके गले में अंगोछे का फंदा डालकर उन्हें जमीन पर गिराया गया और बाजार में घसीटते हुए भी लातों से पीटा गया और उस पर पेशाब भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।