सिंगरौली: प्राथमिक शाला पसिहवा टोला में एक शराबी युवक ने शिक्षकों से की गाली गलौज एक छात्र से की मारपीट सरई थाने में मामला दर्ज
जिले के सरई थाना क्षेत्र के संकुल केंद्र गन्नई के प्राथमिक शाला पसिहवा टोला में एक शराबी युवक के द्वारा गाली गलौज करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि पसिहवा टोला के निवासी एक युवक ने शराब पीकर विद्यालय में जाकर पढ़ रहे शिक्षकों से पहले तो गाली गलौज की इसके बाद एक छात्र से उसने मारपीट भी की है तभी वहीं पास में ही खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया तब पुलिस हरकत में आई युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए सरई पुलिस जांच में जुट गई है।