सिंगरौली: नौगढ में मजदूरी भुगतान हेतु निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पर एटक के बैनर तले मजदूरों ने दिया धरना
जिले के नौगढ़ में डीबीएल कंपनी द्वारा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा मजदूर, राजमिस्त्री तथा रेजा का कार्य तो कराया जा रहा है परन्तु उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अपने मेहनत की मजदूरी प्राप्त करने हेतु मजदूरों ने एटक के बैनर तले शुक्रवार को मेडिकल कालेज के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान का. संजय नामदेव, का. राजकुमार शर्मा, का. अरूण सिंह सहित तमाम मजदूर तथा एटक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।