सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त को वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन, पांच सूत्रीय मांग
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 प्रदेश भर में सर्राफा व्यापारियों से हो रहे लूट व छिनैती की घटनाओं से भयभीत होकर आज वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल समिति द्वारा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को सौंपा गया। अध्यक्ष किशन सेठ ने बताया कि व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की घटनाओं से व्यापारी भयभीत है पूरे प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है।