वाराणसी में बच्चे की मौत में बिल्डर अरेस्ट: 6 महीने से पुलिस कर रही थी तलाश, जारी हुआ था NBW
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 वाराणसी के चेतगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम फाटक के अपूर्वा अपार्टमेंट की छत से गिरकर बच्चे की मौत हो गई थी। 18 फरवरी 2024 को हुई इस घटना में वांछित बिल्डर नूर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नूर आलम के खिलाफ पूर्व में गैर जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था।