मिर्जामुराद रखौना गांव हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराकर बुलेट सवार चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव के रिंग रोड स्थित ओवरब्रिज के पास बुधवार की देर रात भीषण हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।