गोदौलिया बिजली उपकेंद्र पहुंचे मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, बोले - ट्रांसफॉर्मर में खराबी की निगरानी जरूरी
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 वाराणसी में बारिश में लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ गए हैं। कहीं तार टूट कर गिर रहे हैं तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित हो रही है। इसकी हकीकत जानने के लिए ही बुधवार की आंधी रात मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचे।उन्होंने शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जानकारी ली।