वाराणसी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदीः हथकड़ी खोलते ही कोर्ट से भागा
Sadar, Varanasi | Aug 29, 2024 वाराणसी जिला कोर्ट से गुरुवार को पेशी पर आया बंदी हथकड़ी तोड़कर भाग गया। भागते समय कोर्ट गेट पर एक सिपाही ने रोकने का प्रयास किया, तो धक्का देकर गिरा दिया। सिपाही ने दौड़कर पीछा किया। लेकिन, भीड़ का फायदा उठाकर कहीं छुप गया। फिर दिखा ही नहीं। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। CCTV फुटेज खंगाले। पूरे जिले अलर्ट जारी कर दिया।