राजसमंद अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित तीन उपखंड अधिकारी बदले #ras #rajasthannews
राजसमंद में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर का पाली जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर तबादला हुआ है। इसी तरह पाली में सीलिंग न्यायालय में अतिरिक्त कलक्टर ओम प्रभा को राजसमंद उपखंड अधिकारी पद पर नियुक्त किया है, जबकि राजसमंद से ब्रजेश गुप्ता का उदयपुर के ऋषभदेव एसडीएम पद पर तबादला हुआ है। उदयपुर के जनजाति विभाग में उपायुक्त निरमा बिश्नोई को भीम उपखंड अधिकारी बनाया है, जबकि कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी का श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर उपखंड अधिकारी पद पर नियुक्त किया है, जबकि नगर निगम उदयपुर के उपायुक्त डॉ. नरेश सोनी को कुंभलगढ़ का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि नरेश बुनकर का राजसमंद में एडीएम और ब्रजेश गुप्ता का राजसमंद एसडीएम पद पर दूसरा कार्यकाल रहा। पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरकार ने 183 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिससे राजसमंद जिले के प्रशासनिक ढ़ांचे में यह बड़ा बदलाव हुआ है।