भीलवाड़ा: जनसुनवाई में सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिलाई त्वरित राहत, सैकड़ों समस्याओं का मौके पर किया समाधान
भीलवाड़ा। आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दामोदर अग्रवाल ने सांसद जनसंवाद केंद्र पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर उनके समाधान के निर्देश दिए। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने जानकारी दी।