राजपुर: शिक्षा विभाग का कमांड कंट्रोल सेंटर सक्रिय, सभी स्कूलों में टोल फ्री नंबर लिखने का आदेश
Rajpur, Buxar | May 27, 2026 राज्य में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकार ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ को निर्देश दिया है कि हर सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय की मुख्य दीवार पर टॉल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 बड़े अक्षरों में अंकित किए जाएं। यह कार्य 31 मई तक पूरा करना अनिवार्य है।