नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाईपास के समीप सोमवार को दिन में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का बायां और निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।