कोटवा के बड़हड़वा कला में शुक्रवार रात एक व्यक्ति के घर मे अचानक आग लगने से 60 हजार की संपत्ति जल कर खाक हुई। स्थानीय मुखिया लड्डू साह उर्फ ललन साह ने शनिवार 4 बजे बताया कि अच्छेलाल साह के घर मे आग लगने से कपड़ा,वर्तन,अनाज व एक बकरी झुलस कर मर गई। सीओ मोनिका आनन्द में बताया कि राजस्व कर्मचारी ने 60 हजार की संपति के नुकसान का रिपोर्ट किया है,जो विभाग को भेजी।