मिर्ज़ापुर: लापता पिता के मोबाइल पर बेटे ने लगातार 40 बार कॉल किया, फोन नहीं उठाने पर अनहोनी की आशंका में पहुंचा विंध्याचल कोतवाली
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला कला गांव निवासी सत्यम प्रजापति ने अपने लापता पिता के मोबाइल पर लगातार 40 बार कॉल किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका में घबराकर विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैरपुरा चौकी पहुंचकर तहरीर दी। जहां पर चौकीइंचार्ज ने सत्यम को विंध्याचल कोतवाली भेज दिया।