मिर्ज़ापुर: विंध्याचल क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे पेड़, बगैर परमिशन के पेड़ काटने से वन विभाग बेखबर
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में धड़ल्ले से हरे पेड़ की कटाई की जा रही है। इस मामले से वन विभाग पूरी तरह से बेखबर है। बगैर परमिशन के हरा पेड़ काटना अपराध है। इसके बावजूद पेड़ काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले का संज्ञान लेकर वन विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है।