मिर्ज़ापुर: देवर और भाभी के बीच जमीन संबंधित विवाद में कचहरी परिसर में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कचहरी परिसर में देवर और भाभी के बीच जमीन संबंधित विवाद में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपना बयान दिया है। बताया कि जमीन संबंधित विवाद में देवर और भाभी ने मारपीट किया था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी खुद भी मौके पर गए और अपने उपाध्यक्ष को भी भेजा था। मामला शांत कराया था।