तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मोहर्रम पर सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने किया पैदल मार्च
गुरुवार शुक्रवार की बीती रात में लगभग 12:00 बजे तक जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के पचपेड़वा में मुहर्रम त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया। इस दौरान लोगों से कानून व्यवस्था का अनुपालन करने की अपील की गई लोगों को शांति एवं सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।