तुलसीपुर: पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मिलकर पचपेड़वा को तहसील बनाने की की मांग
गुरुवार शाम 5:00 बजे पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मिलकर पचपेड़वा को तहसील एवं पिपरा को ब्लॉक बनाए जाने संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत के विरुद्ध हो रहे निरंतर उत्पीड़न को रोकने के संबंध में भी पत्र दिया है।