तुलसीपुर: तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम की सातवीं पर निकाला गया आलम का जुलूस
गुरुवार 1:00 बजे के बाद तुलसीपुर के विभिन्न स्थानों जरवा गैसड़ी पिपरा आदि में मोहर्रम के सातवीं पर गुमशुदा माहौल में आलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में हर उम्र के लोग शामिल हुए और मातम के साथ हुसैन के शहादत को याद किया एवं या हुसैन या हुसैन के नारे लगाए। मातमी धुन एवं ढोल की आवाज से माहौल गमगीन रहा महिलाओं ने भी दुआएं मांगी।