तुलसीपुर: नई बाजार चौक पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
तुलसीपुर नगर पंचायत के नई बाजार चौक पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, स्कूटी तुलसीपुर निवासी नितिन अग्रवाल की है जो दुकान के बाहर खड़ी थी, स्कूटी से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ कुछ पलों में वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, स्थानीय लोगो ने बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग पर काबू पाया, आग की तीव्रता अधिक होने के कारण स्कूटी का कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया