तुलसीपुर: कोहरगड्डी में विद्युत आपूर्ति बनी लोगों की समस्या, ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान, नया ट्रांसफार्मर की मांग
पचपेड़वा विकासखंड के कोहरगड्डी हाजीडीहमठवा गांव में विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है गांव का ट्रांसफॉर्मर बार-2 खराब हो रहा है इससे ग्रामीणो का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग के कारण अक्सर जल जाता है इस दौरान पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद रहती है जिससे सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो जाती है गांव के अधिकतर नलकूप बिजली से चलते है।