पटियाली: पटियाली विधानसभा क्षेत्र के भीकपुर-भुजपुरा में बसपा की बूथ समीक्षा बैठक, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीकपुर-भुजपुरा में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर व बूथ कमेटियों के गठन-पुनर्गठन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि राजू राम रतन ने बूथ संख्या 225 व 228 के पदाधिकारियों से संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।