सुल्तानपुर: शहर के खैराबाद में हुआ जश्न-ए बाबुल हवाएज का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम
शहर के खैराबाद मोहल्ले में स्थित इमाम बारगाह सानिए ज़हरा में हज़रत अब्बास की याद में जश्न-ए बाबुल हवाएज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अली जाफरी ने किया और मास्टर रफअत हुसैन ने तिलवाते कुरआन किया। आयोजित कार्यक्रम में मौलाना हादी, जाहिद इमाम, सादिक इमाम, मोहम्मद हैदर, शोएब कासिम आदि ने कलाम पेश किए।