पोड़ैयाहाट: फादर्स डे पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने करीब 400 किलोमीटर दूर बिहार के जहानाबाद जिला जाकर बिछुड़ी बेटी और बाप का कराया मिलन
फादर्स डे पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने करीब 400 किलोमीटर दूरी पर स्थित बिहार के जहानाबाद जिला जाकर एक पुत्री को उसके पिता से मिलाने का काम किया है।दरअसल तीन दिन पहले मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक युवती पुलिस को मिली थी। बाद में उसने नाम दुखनी और पता ग्राम बभना,जिला जहानाबाद ,बिहार बताया जो सही था । एक पुलिस टीम बनाई गई जिसने दिखनी को उसके घर पहुंचा दिया।