जहानाबाद: पाली थाने की पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया, उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सैदाबाद निवासी उमेश मोची, अमित पासवान और मसौढ़ी के बदरी बीघा निवासी अर्जुन कुमार को नशे में हंगामा करते पकड़ा गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई।