कांके: अरगोड़ा में बंद फ्लैट से मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2026 अरगोड़ा में बंद फ्लैट से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।