कलान: गांव थरिया में ग्राम समाज की भूमि बेचने और खरीदने वालों के विरुद्ध लेखपाल ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
कलान तहसील के लेखपाल कुमार अभिसार ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम थरिया निवासी शम्भू दयाल और कश्मीर उर्फ कल्लू यादव के विरुद्ध लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लेखपाल ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम थरिया में गाटा संख्या 355 भू अभिलेखों में सड़क के रूप में दर्ज ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि है