शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट रोड पर बनगांव की तरफ से आ रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें बैठी सवारियां घायल हो गयी।घायल सवारीयों में वैभवा,अंकिता,सोनी व रमाकांत शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जरियन पूरा अस्पताल भेज दिया गया।