कलान: कोला पुल पर लगा वाहनों का लंबा जाम, गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रामगंगा नदी के कोलापुल पर आज वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिससे गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटो जाम से जूझना पड़ा। मौके पर पुलिस बल तैनात ना होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जैसे तैसे लोगों ने वहां से निकलकर गंगा स्नान पहुंचे। आपको बता दे रामगंगा नदी का क़ोला पुल टूट गया था।