बेल्थरा रोड: पेड़ पर लटकती मिली युवती के मामले में चौहान समाज ने जताया आक्रोश, बेल्थरारोड एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय गांव में घर के बाहर पेड़ से लटकती मिली पूजा चौहान नामक युवती के शव मामले को लेकर चौहान समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को चौहान समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में विभिन्न संगठन एवं दल के चौहान समाज के नेता बेल्थरारोड पहुंचे और सीएम के नाम एसडीएम निशांत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।