ब्रह्मपुर: अमृत भारत स्टेशन योजना: रघुनाथपुर में विकास कार्यों में तेज़ी, प्लेटफॉर्म नम्बर 1 के जीर्णोद्धार कार्य में गति
रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य तेजी से चल रहा है। यह वीडियो बुधवार की सुबह 8 बजे का है, जहां प्लेटफॉर्म संख्या 1 के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन की उच्च क्षमता से लैस नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा, जो वर्तमान सुविधाओं की तुलना में कई गुना बेहतर और आधुनिक होगी।