सरीला: सरीला तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतों में से चार शिकायतें हुई निस्तारित
सरीला तहसील परिसर में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सरीला तहसील क्षेत्र के तमाम फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायत दर्ज कराई। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुई 35 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। तथा अन्य सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है।