कुंडा: सहायक अभियंता के घर में चोरों ने ताला तोड़कर उड़ाए नगदी व आभूषण, की गई शिकायत
प्रयागराज करैली के रहने वाले शैलेंद्र कुंडा नहर विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। और वह मलियन टोला में किराए का मकान लेकर रहते थे। बीते 14 जुलाई को घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ ज्वाइनिंग करने के लिए सिद्धार्थ नगर चले गए। शनिवार दोपहर 2 बजे जब वह वापस लौट कर आये तो घर का ताला टूटा था। आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये का आभूषण गायब था।