कुंडा: डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में जनता की समस्याएं सुनीं, 25 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
कुण्डा तहसील में शनिवार को शाम 4 बजे तक आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी डा0 अनिल कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के निर्देश दिये। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 307 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।