टीकमगढ़: शासकीय पोस्ट मैट्रिक OBC छात्रावास में खाना लेट मिलने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, मेस संचालक पर दबंगई के आरोप
शासकीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास ढोंगा में चल रही “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना” के तहत सैन्य बल और सुरक्षा एजेंसियों की भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाई है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें समय पर भोजन नहीं दिया जा रहा, वहीं मेस संचालक द्वारा दबंगई किए जाने की बात भी सामने आई है।