राजातालाब: तेज रफ्तार बाइक ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया घायल, बाइक चालक की तलाश में पुलिस
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को टक्कर मार दिया। जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से मोर को अस्पताल पहुंचाया और बाइक चालक की तलाश में जुट गई।