राजातालाब: मिर्जामुराद में ट्रक और डीसीएम के बीच हुई जोरदार टक्कर, ट्रक में फंसे चालक की मौत व दूसरा गंभीर रुप से घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के चालक को अस्पताल में ईलाज के लिए भेजा। जबकि ट्रक का ड्राइवर ट्रक में फंसकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पता रहा। वाहन को काटकर चालक के शव को निकला गया।