काको: हड़ हड़ बसंतपुर गांव में पंखा चालू करने के दौरान करंट लगने से एक युवती गंभीर रूप से घायल
आज शाम करीब 4 बजे काको प्रखंड के हड़ हड़ बसंतपुर गांव में एक युवती को करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया की घायल युवती का नाम अंशु कुमारी है और वह उस समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई जब घर में अपने पंखे को चालू करने गई थी।