सम्भल में SP ने वंश गोपाल तीर्थ , चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर तथा 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग पर भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा श्री वंश गोपाल मंदिर तीर्थ , चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर तथा 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग पर भ्रमण किया गया। इस दौरान दिनांक 13.11.2026 को प्रस्तावित आगामी 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी असमोली श्री अमन सिंह एवं थाना प्रभारी गण मौजूद रहें ।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परिक्रमा मार्ग, प्रमुख स्थलों, श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों।
Sambhal, Sambhal | Nov 11, 2026