मोतिहारी: जिले के डीएम और एसपी ने मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर संचालन का लिया जायजा
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात मैट्रिक परीक्षा के आज पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। सभी जगह परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही है। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 01:07 बजे दिया गया।