मोतिहारी: जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
मैट्रिक परीक्षा मे आज पहले दिन जिला के 67 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन हो रहा है। मोतिहारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया है। सभी जगह परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही है।