मोतिहारी: पहाड़पुर पुलिस ने दो चोरी कांड का किया उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
पहाड़पुर पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन कर चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी कांड संख्या 95/26 एवं कांड संख्या 96/26 मामले मे प्राथमिकी अभियुक्त ग्राम पहाडपुर कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए स्टैंड फैन,पानी टंकी,बैट्री, सहित अन्य सामान को बरामद किया है। जानकारी सोमवार की शाम 7:56 बजे दी गई।