हरदोई: पाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास रोडवेज बस और प्राइवेट बस में टक्कर के सम्बंध में एएसपी द्वारा दी गयी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jan 31, 2024 एएसपी नृपेंद्र ने बताया कि हरदोई डिपो की रोडवेज बस को बुधवार सुबह को चालक राजीव कुमार परिचालक संदीप कुमार के साथ लेकर शाहबाद की तरफ जा रहे थे। तभी पाली थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव के पास सामने से आ रही डबल डेकर प्राइवेट बस से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। डबल डेकर प्राइवेट बस के चालक की मौत हो गई है।