तिजारा: लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई प्रथम की मासिक बैठक संपन्न, पावर कट और प्रदूषण पर जताई गई चिंता
Tijara, Alwar | Aug 1, 2026 लघु उद्योग भारती भिवाड़ी प्राथमिक इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे पावर कट और प्रदूषण नियंत्रण पर चिंता व्यक्त की। शनिवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी किए गए अप्रासंगिक नोटिफिकेशन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।