डिंडौरी: बजाग: बिजाखन नदी के पास बाहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एंबुलेंस वाहन खराब
डिंडौरी जिले के बजाग के बिजाखन नदी के पास बाहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एंबुलेंस वाहन अचानक खराब हो गया जिसके चलते मरीज और उनके परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है । दरअसल शनिवार दोपहर 12:00 बजे अचानक एंबुलेंस वाहन खराब हो गया जिसके चलते सड़क पर वाहन खड़ा हुआ है और अचानक एंबुलेंस वाहन की सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए बाधित हो गई ।